- रक्षाबंधन पर परिवार गया था मेरठ उत्तर प्रदेश
रुद्रपुर। गदरपुर में चोरों ने सभासद के घर पर धावा बोल लाखों की नकदी समेत लाखों कीमती जेवरात चोरी कर पुलिस को चुनौती दी। रक्षाबंधन पर बुलंदशहर गया परिवार के वापसी आने के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान देख होश उड़ गए। इतनी बड़ी चोरी की सूचना मिली तो पुलिस में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक़ गदरपुर वार्ड नंबर 11 बस अड्डा कालोनी निवासी सभासद अनीता चैधरी पत्नी पूर्व सभासद ब्रिजेश चैधरी उर्फ बिल्लन परिवार के साथ अपने भाई को राखी बांधने मेरठ गई हुई थी। राखी बांधने के बाद शुक्रवार को दोपहर आवास पहुंची। घर का मुख्य गेट का ताला खोलकर घर के अन्दर पहुंची तो घर का बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गये। बताया जाता है कि घर में रखी अलमारियां खुली हुई थी और उसमें से रखे सोने चांदी जेवरात और नगदी गायब थी। सामान गायब था। सभासद ने चोरी की सूचना दी तो पुलिस के भी होश उड़ गए। मौके पर एसआई ओमप्रकाश, एसआई गौरव जोशी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चोर जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे। उधर परिजनों की मानें तो चोर करीब 80 तोले सोना, 2 किलो चांदी करीब 5 लाख रुपये नगदी चोरी कर ले गये। इधर कालोनी में इतनी बड़ी चोरी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।