रूद्रपुर। चौकी आवास विकास क्षेत्र से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। परिजनों ने कई जगहों पर उसकी तलाश की,लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जगतपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री 30 जुलाई की शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से बिना बताये कहीं चली गयी और वापस नहीं आयी। उसकी कई स्थानों पर तलाश की गयी,लेकिन कही पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक किशोरी गुशमुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।