- जनता इंटर कालेज से प्रारंभ हुआ पथ संचलन
रुद्रपुर। शुक्रवार को शहर में जनता इंटर कालेज से पथ संचलन शुरू हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवको के पथ संचलन में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। पथ संचलन का नगर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पथ संचलन के दौरान वातावरण भारत माता की जय से गूंज उठा।
द्रोण कॉलेज दिनेशपुर में 26 मई से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष का आयोजन किया गया है। जिसमें 244 स्वयं सेवक शिक्षार्थी के रूप में प्रतिभाग कर रहे है। स्वयं सेवक संघ के पूर्ण गणवेश में पथ संचलन के लिए रवाना हुए। पथ संचलन जनता इंटर कॉलेज से गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, श्री बाला जी द्वार से सरस्वती विद्या मंदिर से जैन मंदिर होते हुए काशीपुर बाई पास रोड होते हुए गल्ला मंडी मोड़, मुख्य बाजार से होते हुए जनता इटर कॉलेज पहुंच कर सम्पन्न हुआ। पथ संचलन का नगर में विभीन्न संगठनों द्वारा स्टॉल लगा पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों के स्वागत किया।
पथ संचलन में क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पश्चिम उत्तर प्रदेश पदम सिंह, प्रांत प्रचारक डा. शैलेन्द्र, जिला संघ चालक अशोक जायसवाल, जिला कार्यवाह समरपाल, सह जिला कार्यवाह बरीत सिंह, हरविंदर सिंह विर्क, नरेंद्र अरोरा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उधर नैनीताल रोड पर मेयर रामपाल सिंह, विधायक अरविंद पांडेय,उत्तम दत्ता, चंद्रसेन कोली ने भी स्वागत किया।