हल्द्वानी। जन्माष्टमी हर साल बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को उच्च राशि के चंद्रमा में मनाई जाएगी। जन्माष्टमी की पूजा खासकर मथुरा, वृंदावन और द्वारिका में विधि-विधान से की जाती हैं। शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टïमी की धूम मची है। इस मौके पर लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में जन्माष्टïमी धूमधाम से मनाई गई। बच्चों की मटकी फोड़ो प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
स्कूल में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों ने कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध आदि का जीवंत मंचन किया। इस मौके पर राधा-कृष्ण का रूप धरे बच्चों ने शानदार नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस क्रम में राधा-कृष्ण का रूप धरे नन्हें-मुन्हों ने कैटवॉक भी किया। शिक्षिका खुशबू बिष्टï के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य शांति जीना ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टïमी का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दीं।