- सीओ ने किया खुलासा, भेजा जेल
चमोली/रुद्रपुर। कर्णप्रयाग पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कर्णप्रयाग सर्किल के सीओ अमित कुमार ने बताया कि एक पीड़िता ने कर्णप्रयाग पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसे और उसकी साथ की दो सहेलियों को एक व्यक्ति जिसका नाम आदिल है। आरोप है कि वह काफी दिन से ट्यूशन से घर आते जाते समय परेशान कर छेडछाड करता है। गुरुवार को भी उक्त व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में संबंधित धाराओं समेत पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसआइ देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। बताया कि पुलिस ने आरोपी आदिल निवासी पाईबाग थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी हाल निवासी अपर मार्केट कर्णप्रयाग को कर्णप्रयाग से बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। टीम में एसएसआइ के अलावा महिला एसआई सुधा बिष्ट,विक्रम सिंह ,संजीव टांक आदि शामिल थे।