हल्द्वानी। श्री रामसेवक रामलीला कमेटी मुखानी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रात्रि की रामलीला के लिए आज विधि विधान से ध्वज पूजन किया गया। पंडित आचार्य पुष्कर दत्त शास्त्री व हर्षित परगाई ने पूजा अर्चना कर ध्वज स्थापना करवाई। कमेटी के मुख्य संरक्षक साकेत अग्रवाल,मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला व अध्यक्ष मनीष कपिल ने पूजा अर्चना के साथ ध्वज की स्थापना की और रामलीला के सफल आयोजन के लिए प्रभु का आशीर्वाद लिया। मुखानी में 30 सितम्बर की रात्रि से रामलीला का मंचन किया जायेगा। इस मौके पर पार्षद विनोद दानी, राजेंद्र जीना, पूर्व उप प्रधान नेत्र बल्लभ जोशी, कमेटी के सचिव दीपक जोशी,उप सचिव तारू तिवारी,कोषाध्यक्ष ह्रदयेश पंत,भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल,रवि दुर्गापाल, कमलेश जोशी,निर्देशक प्रमोद जोशी, नीरज मिश्रा, राजेन्द्र सिंह नेगी,गीता जोशी, कमलेश त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रताप सिंह राणा,मोहित तिवारी, दीक्षा उपाध्याय, गोपाल सिंह भोज, जयवर्धन, हर्षवर्धन, भाष्कर साह, चेतन दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।