- बोले कांग्रेस उजाड़ें गये व्यापारियों के पुनर्वास होने तक जारी रखेगी संघर्ष
- व्यापारियों से मुलाकात के बाद भगतसिंह चौक आयोजित धरने पर बैठे
रूद्रपुर। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा यहां पार्टी प्रतिनिधियों के साथ एनएच विभाग द्वारा उजाड़े गये व्यापारियों के पास पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिया कि कांग्रेस उनकी लड़ाई को गंभीरता के साथ लड़ेगी और उन्हें पुर्नवास होने तक संघर्ष जारी रखेगी। माहरा ने प्रशासन की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भगत सिंह चौक में व्यापारियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमेशा व्यापारियों का उत्पीड़न होता आया है। पिछले काफी समय से प्रदेश के हजारों व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर उजाड़ दिया गया है। इतना ही नहीं अफसरशाही भी हमेशा व्यापारियों का आर्थिक व मानसिक शोषण करती रही है।उन्होंने कहा कि अमीरों की सरकार ने रूद्रपुर में गरीबों को उजाड़ा है। इसके लिए जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। कांग्रेस शासन में हमेशा व्यापारियों के हितो की रक्षा की गई। सभा को विधायक सुमित हृदयेश,जसपुर विधायक आदेश चौहान आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, सीपी शर्मा,मीना शर्मा, हरीश पनेरू,सौरभ चिलाना, पार्षद मोहन खेड़ा,संदीप चीमा,अनिल शर्मा, दिनेश भट्ट, हरीश प्रधान, सर्वेश, हरपाल सिंह, सरताज अहमद, हरप्रीत सिंह, विजय अरोरा, उमर अली,सावित्री यादव,राखी जोशी, जितेन्द्र राणा, मुशर्रफ,परिमल राय, संजीव रस्तोगी, ममता हालदार, बाबू खां, डॉ गणेश उपाध्याय, आदि मौजूद थे। कांग्रेस की सरकार बनने पर रसूखदारों पर होगी कार्रवाई यहां भगतसिंह चौक पर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने में शामिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड में बन रहा कंपलेक्स की भी जांच कराई जाएगी। इसमें कौन कौन भाजपा नेताओं को दुकाने आमंटन की गई। उन्होंने निगम प्रशासन और जिला प्रशासन पर भी निशाना साधा।