रुद्रपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़के के निर्वाचित होने पर रुद्रपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की है। बृहस्पतिवार को सुबह उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर की।इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, संजीव रस्तोगी, विजय यादव,अनिल शर्मा, पार्षद प्रीति साना निगम पार्षद सुशील मंडल, परिमल राय रविंद्र गुप्ता डॉ सुमित राय सपना गिल फरमान खान उमा सरकार आदि मौजूद थे।