उदयपुर। उदयपुर में जघन्य हत्या के बाद पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद है। राजस्थान में बने हालात को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार शाम एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कई पार्टियों के नेता शामिल हुए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कोई भी बड़ा नेता इसमें नहीं पहुंचा है। सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने कहा, बैठक कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी, भाकपा, निर्दलीय और किसान नेता सभी ने भाग लिया। कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में 30 जून को राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का आह्वान भाजपा और प्रदेश में व्यापार मंडलों ने किया है। लोगों से अपील कर कहा गया है कि कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में सभी व्यापारी अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें। बतादें कि इससे पहले जयुपर बंद का एलान किया गया था। इधर, उदयपुर में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन का कर्फ्यू और बढ़ा दिया है। अब यह 30 जून रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान इंटरनेट सेवा भी बंद रहेगी। उधर, राजसमंद में तलवार लगने से घायल कांस्टेबल कोमा में चला गया है। डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उदयपुर हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम जयपुर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश में सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं।