नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के बाद कल का दिन हंमागे की भेंट चढ़ गया। भाजपा नेता स्मृति ईरानी संसद में सोनिया गांधी और अधीर रंजन से माफी की मांग करती नजर आईं। हालांकि, संसद की कार्यवाही खत्म होने के बाद सोनिया गांधी और उनके बीच हुए घटनाक्रम ने नए विवाद का जन्म ले लिया। इस पर आज फिर हंगामे के आसार हैं। इस बीच बेरोजगारी, महंगाई व जीएसटी पर चर्चा की मांग कर रहे राज्यसभा से निलंबित सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
मानसून सत्र का गुरुवार का दिन हंमामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी के बाद भाजपा माफी मांगने की मांग कर रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के बीच हुई नोंकझोंक ने नए विवाद का जन्म ले लिया है। इस पर आज फिर संसद में हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं।